तिल्दा नेवरा – भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई व आईटी सेल प्रभारी रायपुर ग्रामीण प्रभारी मिनी पाण्डेय जिला संयोजक हितेश मंडाई के मार्गदर्शन में भाजपा आईटी सेल की परिचयात्मक बैठक कार्यशाला कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में संपन्न हुई.
जरूरत है सोशल मीडिया को धार देने की, विरोधी के कंटेट का मजबूती से जवाब दिया जाए. पार्टी कार्यकर्ताओं का एक ही ध्येय होना चाहिए कि मेरी सरकार, सबसे अच्छी सरकार, इस भावना को ध्यान में रखते हुए चौपाल, सोशल मीडिया पर प्रचार—प्रसार करें. ये कहना है भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई का, उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में अहम बैठक ली प्रदेश मीडिया विभाग, प्रवक्ता-पैनेलिस्ट, आईटी और सोशल मीडिया विभाग की संगठनात्मक बैठक ली.

— सोशल मीडिया मार्गदर्शन —
सोशल मीडिया को धार दी जाए
सरकार की उपलब्धियों को लेकर लेख और अन्य सामग्री प्रसारित की जाए
जरूरत है राज्यभर की सोशल मीडिया टीम को मजबूत बनाने की
देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जानी चाहिए
मीडिया सेल बैठक
बूथ स्तर तक सोशल मीडिया को मजबूत किया जाए
विपक्ष के कंटेंट का मारक क्षमता के साथ जवाब दिया जाए
सम सामयिक विषयों पर प्रवक्ता रखे पूरी जानकारी
मीडिया सेल,सोशल मीडिया और IT सेल में रहना चाहिए तालमेन
पूरे कंटेंट के साथ मीडिया डिबेट में भाग ले
बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया की भूमिका एवं आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन हुआ। इस मार्गदर्शन से निश्चित रूप से आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी









