

बस्ती – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बस्ती में गुरुवार को “बारह साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। आगामी 5 जून से 21 जून तक चलने वाले इस महाअभियान के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, योग दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, व्यापारी संवाद एवं विकास यात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों से विकास कार्यों की शॉर्ट फिल्में, ग्राफिक्स एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने की तथा संचालन अभियान संयोजक प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, रवि सोनकर, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, विनय सिंह भरद्वाज, राजेन्द्र राजभर एवं राजकुमार शुक्ल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के क्षेत्रीय सहसंयोजक एवं मुख्य वक्ता निरंकार त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 12 वर्षों में केवल विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि “विपक्ष ने समाज को जाति और तुष्टिकरण में बांटने का कार्य किया, जबकि भाजपा ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।”
जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर विकास यात्राएं एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाभार्थी सम्मेलनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका आभार व्यक्त किया जाएगा।जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि 10 जून से पूर्व सभी बूथों से बूथ प्रभारी, बूथ पालक एवं दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिए जाएं, जिससे संगठनात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा सके।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, प्रमोद चौधरी गिल्लम, के.के. दुबे, के.के. सिंह, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, राधेश्याम कमलापुरी, अजय पाल सिंह, जटाशंकर शुक्ल, रोली सिंह, शिवचरण जायसवाल, विशुद्धानंद त्रिपाठी, लवकुश शुक्ल, सुमन सिंह, अमित गुप्ता, संजय चौरसिया, सुरेश भट्ट, वेद प्रकाश तिवारी, जमुना पांडे, मनोज पाठक, राम श्रृंगार ओझा, संध्या दीक्षित, राकेश शर्मा, गौरव त्रिपाठी, दुष्यन्त विक्रम सिंह, पिंटू तिवारी, ओंकार सिंह, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, तारक जायसवाल, राजेश कमलापुरी, अजय पाण्डेय, प्रबल मालानी एवं अभिषेक पाण्डेय सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, जिला अभियान समिति के सदस्य एवं समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी महाअभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने का संकल्प लिया


