--विज्ञापन यहां--

ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 पाव मसाला शराब जब्त ,पाटन में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम, आरोपी गिरफ्तार

By NS
On: September 4, 2026 2:42 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ड्राई डे के दौरान अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी वृत्त दुर्ग दक्षिण आंतरिक (पाटन) में टीम ने कार्रवाई करते हुए 45 पाव मसाला मदिरा ‘शोले’ जब्त की है। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान शैलेन्द्र नारंग, निवासी ग्राम लमकेनी, रायपुर के कब्जे से 45 पाव मसाला मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रकरण की विवेचना आबकारी अधिकारी अरविन्द साहू द्वारा की जा रही है। ड्राई डे के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन, बिक्री और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्राई डे के दौरान शराब के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment