धरसींवा । CG NEWS: सड़क को लेकर गुस्साए ग्रामीण नारेबाज़ी करते हुए सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया। दरअसल, जर्जर सड़क से परेशान जंजगीरा के ग्रामीण सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जंजगीरा के बस्ती में ही विरोध प्रदर्शन करते हुए तिल्दा-सिलयारी-धरसींवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सुबह से ही ग्रामीण नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आए। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।


बता दें कि, कोनारी से लेकर जंजगीरा-मौहागांव तक सड़क जर्जर हो चुका है। कंपनियों की भारी वाहनों ने सड़क को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। लिहाज़ा ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर जंजगीरा-मलौद मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध करने की मांग की है। दरअसल, प्रशासनिक अनदेखी के चलते बद से बदतर हो चुके इस रोड को देख सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि, प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जनमुद्दों को लेकर कितना गंभीर हैं। मरम्मत के अभाव में जगह-जगह गिट्टियां झांकने लगी है। सड़क के दोनों किनारों पर गढ्ढे हो चुके है। फिसलकर बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि, इसकी मरम्मत हो और चौड़ीकरण किया जाए।





