--विज्ञापन यहां--

CG Crime: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से बीमा की रकम

By NS
On: August 30, 2026 10:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सक्ती। CG Crime: बंधन बैंक में कैशियर के पद पर काम कर चुके एक आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बैंक ग्राहक के लोन खाते में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर बीमा कंपनी से करीब 1 लाख 42 हजार रुपये की राशि हासिल करने और गबन करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले करीब दो साल से फरार चल रहा था।

लोन खाते में लगाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी का बंधन बैंक में लोन खाता था। इसी खाते में आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया और बीमा कंपनी से राशि प्राप्त की। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

– Advertisement –

Ad image

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार था।

मुखबिर की सूचना पर घर से पकड़ा गया

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कमलेश सिंह अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज और बीमा राशि से जुड़े मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment