--विज्ञापन यहां--

Sports News: इंदौर की दिवेना धूपर ने जीता AITA U-12

By NS
On: August 27, 2026 5:32 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


इंदौरSports News: शहर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिवेना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) चैंपियनशिप सीरीज U-12 टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। नियोन स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में दिवेना ने शानदार खेल दिखाते हुए पूरे टूर्नामेंट में लगातार जीत दर्ज की।

खिताबी मुकाबले में दिवेना का सामना महाराष्ट्र के पुणे की समायरा ताम्हाणे से हुआ। दिवेना ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और शानदार प्रदर्शन करते हुए समायरा को 6-3, 6-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

– Advertisement –

Ad image

फाइनल से पहले दिवेना ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में राजस्थान की आराध्या मिश्रा को 6-0, 6-2 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में गांधीनगर, गुजरात की हिमानी जादव के खिलाफ 6-3, 6-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

दिवेना ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी लगातार जीत ने उन्हें U-12 वर्ग का विजेता बनाया।

– Advertisement –

Ad image

इस प्रतियोगिता में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित कई राज्यों के युवा टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।

दिवेना की इस जीत को इंदौर के टेनिस जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से शहर के युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और फाइनलिस्ट खिलाड़ियों को टूर्नामेंट डायरेक्टर सुरेश मौर्य ने पुरस्कार प्रदान किए। दिवेना की इस उपलब्धि से इंदौर में उनके परिवार और खेल जगत में खुशी का माहौल है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment