--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS: धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले

By NS
On: August 25, 2026 5:37 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG CRIME NEWS: जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर है, जहां धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से दो नग बटनदार धारदार चाकू बरामद किए गए हैं।

मामला जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय IPS के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन और थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने शारदा चौक और तलवापारा क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरीश चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी तलवापारा जांजगीर, और पृथ्वीराज सूर्यवंशी, उम्र 23 वर्ष, वार्ड नंबर 10 तलवापारा जांजगीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो नग बटनदार चाकू बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment