--विज्ञापन यहां--

कौही में लगा शिवभक्तों का मेला, विशाल मानव श्रृंखला बनाकर किया शिवलिंग का जलाभिषेक

By NS
On: August 25, 2026 6:37 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कौही

रानीतराई। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र ग्राम कौही (रानीतराई) स्थित स्वयंभू भगवान शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बरसते पानी के बीच हजारों शिवभक्तों ने करीब आधा किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर पावन खारून नदी से जल लाकर स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव, बोलबम-बोलबम, ऊं नमः शिवाय और श्री शिवाय नमोस्तुभ्यम के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

खारून नदी के पावन तट पर बसे कौही के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए पूरे सावन माह श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिर परिसर में हजारों कांवरियों और शिवभक्तों की भीड़ जुटी। जय श्री महाकाली, हनुमान मंदिर परिसर, विहिप, अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं बोलबम सेवा समिति सेमरा बी, सुपेला, सिलतरा, सिलघट, कौही और बोरेन्दा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रुद्राभिषेक एवं महाप्रसादी भोग-भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन की शुरुआत यज्ञकर्ता पंडित संजीव तिवारी गुजरा द्वारा शिव महापुराण पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध-दही, बेलपत्र, चावल, पुष्प, श्रीफल एवं चंदन अर्पित किया। आयोजक समिति की व्यवस्था में महिला-पुरुषों और स्कूली बच्चों ने हाथों में बाल्टियां लेकर खारून नदी से जल लाया और मानव श्रृंखला के माध्यम से शिवलिंग तक पहुंचाकर जलाभिषेक किया।
इस दौरान बाजे-गाजे और भजन-कीर्तन के बीच शिवभक्त नाचते-गाते नजर आए। कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना एवं हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर शाम तक दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष , विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ,जनपद सदस्य रश्मिभेद प्रकाश वर्मा ,सुमन साहू सरपंच लीना सुरेश साहू , समिति अध्यक्ष योगेश्वर साहू सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment