एच पी व्ही वैक्सीन आज से स्कूलों मे माइक्रो प्लान के अनुसार जिला दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्ग दर्शन मे चरोदा भिलाई 3 के शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत प्रारंभ किया बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि एच पी व्ही वैक्सीन हुय्मैन पैपिलोमा वायरस एच पी व्ही वैक्सीन एक सुरक्षात्मक टीका है जो महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एंव अन्य गुप्त अंगों के कैंसर से बचाव करता है यह टीका विवाह से पूर्व यानि संक्रमण से पहले लगवाना ज्यादा प्रभावी है मेडिकल आफिसर डॉ शिखर अग्रवाल ने कहा कि जनंआंगो के मस्सों को पनपने से रोकता है भारत सरकार द्वारा 14 वर्ष पूर्ण कर चुके बालिकाओं को गाडाशील नामक एच पी व्ही वैक्सीन लगाया गया है शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने कहा यह वैक्सीन 14 से 16 वैरिएंट जो कि सर्वाइकल कैंसर,गुदा रोग कैंसर, गुप्त अंगों के विभिन्न कैंसर ओर गले के कैंसर के रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण है ज्योति स्कूल चरोदा मे 17 बालिकाओं को शासकीय उ मा स्कूल सिरसा कला में 11 बालिकाओं को ओर कन्या उ मा शाला वैक्सीनेशन 07 बालिकाओं तथा उ मा शाला देव बलोदा मे 03 बालिकाओं म कुल बालिकाओं कुल 38बालिकाओं को वैक्सीनेशन किया गया कार्यक्रम में सीटी प्रोग्राम मैनेजर विवेक मिंज,एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास ,वैक्सीनेटर के रूप में श्रीमती वर्षा पांडेय, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती उषा वर्मा श्री प्रभात यादव श्री देवेन्द्र राजपूत कुशवाहा के रूप में पारुल देशमुख और नेतराम साहू शिक्षा विभाग से प्राचार्य अनुप कुमार वर्ना,जौनी मैरी,एस एन कुशवाहा श्रीमती नीता जैन एम एम यु से मुकेश चंद्राकर एंव टीम तथा मितानिन एंव नोडल शिक्षक का सहयोग रहा







