--विज्ञापन यहां--

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों

By NS
On: August 18, 2026 6:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच कर रही है। इस क्रम में पूर्व में गिरफ्तार 3 लोगों को रिमांड पर लिया गया है। दो नए अभियुक्‍त को गिरफ्तार किया गया है।

अनियमितताओं के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड (संख्या 16/2026) की जांच के सिलसिले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए 3 अभियुक्तों को आगे की पूछताछ के लिए 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनमें मनोज कुमार, रौशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव शामिल हैं।

सके अतिरिक्‍त सीआईडी ने अनुसंधानित कांड (संख्या 01/25, दिनांक 01-01-2025) में कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अक्षय कुमार तिवारी (पिता: सुखदेव तिवारी, निवासी : कोदारकोसा, पो०: बाराचर्पा, थाना: मार्गोमुंडा, जिला: देवघर) और सुषमा कुमारी (पिता: विकास पांडेय, निवासी : हथगरा, पो०: बडोरा, थाना: बेंगाबाद, जिला: गिरिडीह) को गिरफ्तार किया है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment