सोनपुर बस्ती के पास राखड़ से भरी हाईवा पलटी, खेत में फैला मलबा

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। सोनपुर से पाटन की ओर आ रही राखड़ से भरी हाईवा क्रमांक CG 06 GY 6888 शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे सोनपुर बस्ती के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन में भरा पूरा राखड़ पास के खेत में फैल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment