--विज्ञापन यहां--

अद्विक और निमिषा ने जीता अंडर-12 एकल खिताब, जूनियर

By NS
On: August 15, 2026 5:14 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित हरिसन्स डेवलपर्स प्रा. लि. ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का समापन हुआ। अंडर-12 आयु वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के एकल वर्ग में महाराष्ट्र के अद्विक विनोय और निमिषा धुरकुड़े ने खिताब अपने नाम किया।

बालक वर्ग के अंडर-12 एकल फाइनल में अद्विक विनोय ने महाराष्ट्र के ही समरवीर सिद्धू को 6-3, 6-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में निमिषा धुरकुड़े ने मध्य प्रदेश की दिवीना धूपर को कड़े मुकाबले में 6-4, 5-7, 10-5 से मात दी।

युगल मुकाबलों में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक अंडर-12 युगल फाइनल में अयांश समवतसर और रेयांश पटेल की जोड़ी ने विवि विहान देवधर और अद्विक विनोय की जोड़ी को 9-2 से हराकर खिताब जीता। बालिका युगल में ऐशवी जैन और दिवीना धूपर की मध्य प्रदेश की जोड़ी ने महाराष्ट्र की मीरा तेहलान और वाणी छत्तूर की जोड़ी को 9-4 से पराजित किया।

प्रतियोगिता का समापन समारोह ईशान अग्रवाल, हरिसन्स डेवलपर्स प्रा. लि. के अनिल महाजन, मध्य प्रदेश टेनिस संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। समारोह का संचालन इरफान अहमद ने किया। मध्य प्रदेश टेनिस संघ जूनियर खिलाड़ियों को मंच देने और टेनिस को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment