--विज्ञापन यहां--

पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

By NS
On: August 15, 2026 12:08 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तर्रा में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल वर्मा प्रांताध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन रहे।

कार्यक्रम में अध्यक्षता विपिन चंद्राकर सरपंच ग्राम तर्रा, एवं नरसिंह चंद्राकर , रूपेश चंद्राकर जी( प्रगतिशील किसान) , देवकुमार साहू, रज्जु सोनी, श्यामलाल चंद्राकर पूर्व प्राचार्य पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा, भोलाराम यदु सेवानिवृत्त शिक्षक, के. के. सोनी, अजय शर्मा प्राचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा, खिलावन चंद्राकर अध्यक्ष ग्राम शिक्षा समिति तर्रा, भूषण चंद्राकर , सचिव ग्राम शिक्षा समिति तर्रा, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपिका तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम का समापन के अवसर पर शाला परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों, अभिभावकगण, एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। सभी अतिथियों ने भविष्य में शाला के विकास हेतु भरपूर सहयोग का अपना वादा दोहराया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

Wildlife Smuggling: दिल्ली से ऑर्डर, MP में शिकार और

जयंती स्टेडियम में 17 से 26 अगस्त तक शिव महापुराण कथा के लिए दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति के मद्देनजर पार्किंग एवं प्रवेश मार्ग निर्धारित

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के

एसडीओपी अनूप लकड़ा को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई, पुरानी यादें ताजा कर भावुक हुए, नये एसडीओपी प्रांशु तिवारी का किया गया स्वागत

Option Trading: कम पैसों में बड़े मुनाफे का मौका या बड़ा

Leave a Comment