--विज्ञापन यहां--

कांग्रेस अध्यक्ष के मंच को शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह

By NS
On: August 14, 2026 5:49 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच को पूजा अर्चना कर शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व तथा पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की उपस्थिति में गांधी प्रतिमा से प्रारंभ होकर कलेक्टोरेट परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह कर इस घटना का विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच का शुद्धिकरण किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने जिस छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया, आज उसी मानसिकता को बढ़ावा देने वाली घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव और छुआछूत को स्वीकार नहीं करेगी। यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि संविधान और समानता में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों द्वारा ऐसी मानसिकता का प्रदर्शन किया जाना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस घटना पर स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस संविधान में दिए गए समानता के अधिकार और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में सत्याग्रह के माध्यम से इस घटना का विरोध किया जा रहा है। जब तक समाज में भेदभाव की मानसिकता पूरी तरह समाप्त नहीं होगी, कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल, राजीव गुप्ता, आर एन वर्मा, जामवंत गजपाल, राजेश मानिकपुरी, नासिर खोखर, रायसिंह धीकोला, संजय कोहले,देवेंद्र देशमुख, कमलेश साहू, मोहन साहू, आनंद ताम्रकर, सुनीत घोष, गुरदीप भाटिया, भूषण सोनवानी, प्रवीण डे, हिमांशु शर्मा, रिवेंद्र यादव, कृष्ना देवांगन, अभिषेक जांगड़े, जयप्रकाश साहू, सुमित नारंग, वीरेंद्र साहू, स्नेहा डहरिया, परस साहू, धरम बर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment