--विज्ञापन यहां--

जितेन्द्र वर्मा के जन्मदिवस पर 10 अगस्त को रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

By NS
On: August 8, 2026 9:56 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन 10 अगस्त, सोमवार को देवांगन भवन, पाटन में किया जाएगा। शिविर का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान इच्छुक रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे तथा जरूरतमंद लोग निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठा सकेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने और इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा गया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की उम्मीद बन सकता है।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा के हाथों हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं सहित सभी स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से रक्तदान कर जनसेवा में सहभागी बनने का आग्रह किया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

संभाग स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में तेलीगुण्डरा एवं मर्रा के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

गरियाबंद में आदिवासी समाज का विराट महासंगम, 9 अगस्त को बड़ा आयोजन संजय सिंह-अमित बघेल समेत दिग्गज होंगे शामिल, निकलेगी विशाल रैली

पर्यटन स्थल घूमने निकले हैं तो संभल जाइए! शराब पीकर गाड़ी चलाई तो गरियाबंद पुलिस करेगी सीधा एक्शन, चेकिंग में 3 चालक पकड़े गए

महिला बाल विकास विभाग पाटन परियोजना में मनी स्तनपान सप्ताह,,

CG NEWS: एसईसीआर ने ट्रैक रखरखाव में बनाई रफ्तार, आधुनिक

राजनांदगांव के डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को 14 अगस्त को रायपुर में ‘प्राइड ऑफ भारत अवॉर्ड 2026’ से किया जाएगा सम्मानित

Leave a Comment