--विज्ञापन यहां--

स्कूल परिसर में चिकन-शराब पार्टी का वीडियो वायरल, चार व्याख्याताओं समेत स्वीपर को नोटिस

By NS
On: August 8, 2026 3:44 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सक्ती। जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित किरारी हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर कुछ शिक्षक टेबल पर चिकन और शराब की बोतलों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
स्कूल परिसर में पार्टी का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में स्कूल के भीतर ही शराब और खाने-पीने की व्यवस्था दिखाई दे रही है। जिस स्कूल परिसर में विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं, वहीं इस तरह की गतिविधि सामने आने से ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
चार व्याख्याताओं समेत स्वीपर को कारण बताओ नोटिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने चार व्याख्याताओं नरेन्द्र लहरें, राजेश धीरहे, राजू साहू और दिनेश चक्रधारी तथा अंशकालीन स्वीपर चंद्रकुमार रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने संबंधित कर्मचारियों से पूरे मामले को लेकर जवाब मांगा है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। विभाग का कहना है कि जांच में यदि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment