--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : कोंडागांव में अंतर्राज्यीय अवैध

By NS
On: August 7, 2026 8:34 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


कोंडागांव । CG NEWS: जिले में अंतर्राज्यीय अवैध चावल तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। केशकाल एसडीएम एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए PDS के चावल से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक की जांच के दौरान उसमें करीब 680 बोरी चावल बरामद किया गया है।

खाद्य विभाग के अनुसार, जब्त किए गए चावल की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 52 हजार रुपए आंकी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह चावल आंध्र प्रदेश के तिरुवीरू से लोड कर राजनांदगांव की ओर ले जाया जा रहा था।

– Advertisement –

Ad image

जांच के दौरान सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम द्वारा ट्रक की जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में चावल पाया गया। चावल की प्रकृति एवं दस्तावेजों की जांच के बाद इसे PDS चावल बताया गया है। मामले में चावल के परिवहन और संबंधित दस्तावेजों को लेकर खाद्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक, डीएमओ लोकेश देवांगन एवं खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ट्रक और चावल जब्त, आगे की कार्रवाई जारी

प्रशासन ने ट्रक समेत चावल को अपने कब्जे में लेकर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में PDS चावल कहां से लाया गया और इसे दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में किस उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था।

अवैध चावल तस्करी के इस मामले में जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध राशन परिवहन और अंतर्राज्यीय चावल तस्करी में शामिल लोगों के बीच मचा हड़कंप गया है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment