--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : पुरानी रंजिश ने ली जान: बोरतरा में मारपीट के बाद

By NS
On: August 6, 2026 7:43 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बेमेतरा, साजा। CG NEWS : बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतरा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय ओमप्रकाश प्रजापति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जानकारी के मुताबिक, पुराने विवाद को लेकर ओमप्रकाश प्रजापति का गांव के ही शिव श्रीवास, रोशन श्रीवास, सोमनाथ श्रीवास और दीपक श्रीवास से विवाद हुआ।

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने बबूल और बांस के डंडे से ओमप्रकाश के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घायल ओमप्रकाश को पहले साजा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बेमेतरा रेफर किया गया।

– Advertisement –

Ad image

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के पुत्र डोगेंद्र प्रजापति ने मुआवजे के साथ नौकरी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment