नई दिल्ली। Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तर प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छह नेताओं को AICC सचिव के रूप में नियुक्त और पुनर्नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सभी नव-नियुक्त सचिवों को उत्तर प्रदेश के AICC प्रभारी के साथ संबद्ध किया गया है।
AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 6 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान को AICC सचिव बनाया गया है।

साथ ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश प्रभारी के साथ कार्य कर चुके पूर्व AICC सचिव धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यानारायण पटेल और तौकीर आलम के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगी।









