--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : जिला स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता का आरंग में

By NS
On: August 6, 2026 5:17 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


आरंग। CG NEWS : डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, आरंग में आयोजित जिला स्तरीय शालेय बालक-बालिका कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, अरुंधती देवी स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, नागेंद्र विश्वकर्मा, वेद प्रकाश देवांगन, नरेंद्र साहनी, गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य हरेश दास तथा किड्स पैराडाइस स्कूल के डायरेक्टर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर अतिथियों ने अभनपुर, धरसीवां, आरंग एवं तिल्दा-नेवरा विकासखंड से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में चारों विकासखंडों से लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों एवं आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों का चयन संभाग स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता के लिए रायपुर जिला टीम में किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक ओम केवट, त्रिवेणी बगरिया, धनेश्वरी नारंग, जय शंख, आरंग मार्शल आर्ट क्लब से रानी सगरवंशी, डागेश्वर साहू, समीर खान, वेदांत सोनकर तथा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक सत्येंद्र त्रिपाठी, प्रियल सूर्या साहू , संतोषी साहू सहित सभी निर्णायक, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment