राजनांदगांव। CG NEWS: राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल स्थित वॉलीबॉल मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के सभी ब्लॉक से खिलाड़ी शामिल हुए। जिला स्तरीय इस चयन प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय टीम में शामिल होने खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया।
जिला स्तरीय वालीबॉल चयन प्रतियोगिता में डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया और राजनंदगांव ब्लॉक से 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक, बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन को लेकर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ममता गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी खेल कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यहां से चयनीत टीम संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। संभाग स्तर पर बालक वर्ग में प्रतियोगिता कबीरधाम और बालिका वर्ग में कुसमी बेमेतरा में आयोजित होगी।








