नई दिल्ली। India Table Tennis 22वें कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल गोल्ड अपने नाम किया है। भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने फाइनल मुकाबले जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
दोनों टीमों का सामना फाइनल में मलेशिया से हुआ, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला टीम ने मलेशिया को 3-0 से हराकर एकतरफा अंदाज में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


इस शानदार उपलब्धि के साथ भारत ने एक बार फिर कॉमनवेल्थ स्तर पर टेबल टेनिस में अपना दबदबा साबित कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की देशभर में सराहना हो रही है।







