--विज्ञापन यहां--

सरगी नदी में बह गया 55 वर्षीय बुजुर्ग पास खड़े लोग वीडियो बनाते रहे रोकने की पुरजोर कोशिश नहीं की ,, शायद बच जाती एक ज़िंदगी ,,

By NS
On: July 29, 2026 5:26 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,

राजिम/ अंचल में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाला उफान पर है जिससे छोटे बड़े नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सुबह एक ऐसी घटना हुई जिसमें एक ज़िंदगी को नदी निगल गई इस दर्दनाक हादसे में सहसपुर निवासी थनवार यादव (55 वर्ष) की नदी के तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई। जबकि गांव के ही कुछ लोग चिल्लाते रहे कुछ मजा लेते हुए वीडियो बनाते रहे।

शायद इन लोगो के।द्वारा अगर बुजुर्ग को किसी तरह रोक लेते तो शायद एक जिंदगी बच जाती वीडियो में, इन लोग इसे सहसपुर का भूत बताते हुए भूत मत जा कह कर चिल्ला रहे थे।और इसे शराब के नशे में होने की बात कह रहे थे।पर इनकी बातों को मृतक ध्यान नहीं दिया और नदी में उतर गया।पैर डगमगाया और पानी में बहते हुए आगे निकल गया।

घटना इस तरह है आज सुबह करीब 7:30 बजे थनवार यादव सहसपुर नदी से घुरसा रोड की ओर जा रहे थे। नदी में पानी का बहाव सामान्य से अधिक था। नदी पार करने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की और आसपास के गांवों में सूचना दी गई।

कुछ समय बाद खुटेरी गांव के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पानी में बहते हुए देखा। गांव के युवाओं ने तत्काल साहस दिखाते हुए पानी में उतरकर शव को बाहर निकाला। पहचान होने पर पता चला कि वह सहसपुर निवासी थनवार यादव हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment