रिश्तों से नाराज पिता बना हैवान

NFA@0298
2 Min Read


लखनऊ | Crime News उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया।

चिनहट थाना क्षेत्र के इस सनसनीखेज मामले में आरोपी पिता ने पहले बेटी की गुमशुदगी की झूठी शिकायत दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन एक ऑडियो क्लू ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी विजय कुमार चौबे अपनी 16 वर्षीय बेटी के रिश्तों से नाराज था। उसने 13 अप्रैल को दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ कार किराए पर ली और बेटी को झाड़-फूंक के बहाने बाराबंकी ले गया।

– Advertisement –

Ad image

14 अप्रैल को बड्डूपुर इलाके में शारदा नहर के पास कार में सो रही बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, लेकिन लोगों की आवाजाही देखकर आरोपी घबरा गए और पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया।

इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस उस युवक तक पहुंची जिससे किशोरी का पहले संबंध था। युवक ने एक ऑडियो सुनाया, जिसमें लड़की ने कहा था कि वह अपने पिता के साथ जा रही है और फोन न करने को कहा था। यही ऑडियो केस की सबसे अहम कड़ी बना। पुलिस ने आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment