पाटन। ग्राम रवेली (तर्रा) में रविवार 26 जुलाई 2026 को रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर तानिया साहू के जन्मदिवस एवं निहारिका साहू के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सिकलिन एवं थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय प्राथमिक विद्यालय, रवेली (तर्रा) में होगा। कार्यक्रम का आयोजन साहू परिवार एवं समस्त ग्रामवासी रवेली (तर्रा) द्वारा किया जा रहा है। वहीं, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन एवं पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार, छत्तीसगढ़ इसके संयोजक हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं एवं सभी स्वस्थ नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। साथ ही शिविर में आने वाले लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क:
पप्पू साहू – 9303168237
टाकेश्वर प्रसाद – 7587712919
अरुण साहू – 8223801475
मिलाप साहू – 9669552653
ताराचंद वर्मा – 7697189558
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।




