वकील के ऑफिस में खूनी खेल!

NFA@0298
1 Min Read


महाराष्ट्र । Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वकील की पत्नी ने पति के दफ्तर में काम करने वाली महिला की कथित संबंधों के शक में बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय पूनम दिनेश मुन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 42 वर्षीय स्वाती संजय सावंत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार पूनम रात से घर नहीं लौटी थी, जिसके बाद उसके पति ने तलाश करते हुए ऑफिस पहुंचकर देखा कि दरवाजा खुला है और अंदर पूनम खून से लथपथ पड़ी है। शव को बोरे में छिपाने की कोशिश की गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिला को अपने पति और पूनम के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी गुस्से में उसने लोहे की भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी का पति एक राजनीतिक दल की विधि शाखा में प्रदेश स्तर का पदाधिकारी बताया जा रहा है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment