पाटन।) विकासखंड स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 जुलाई को पाटन में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से विकासखंड के 29 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर के खिलाड़ियों का चयन कर 14, 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग की टीमों का गठन किया गया, जो आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पाटन विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, पार्षद देवेंद्र ठाकुर, राजेश धुरंधर, बीसीआई के अंपायर संतोष सोनी एवं जयंत वर्मा राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ,भारत ताम्रकार खेलो इंडिया प्रशिक्षक तथा सेजेस पाटन की प्राचार्य स्टेसी जानसन विशेष रूप से उपस्थित रहे

।प्रतियोगिता के संचालन एवं चयन प्रक्रिया में निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षकों संतोष यादव, हेमंत बघेल, मोहित साहू, बलराम साहू, डॉ. नरेश साहू, नीता सोनी, चंद्रकला साहू, विद्या नायर एवं लोकेश विश्वकर्मा ने निभाई। इस अवसर पर कबड्डी खेल के अनेक प्रेमी एवं खेलप्रेमी नागरिक भी मौजूद रहे।
बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 18 जुलाई को आयोजित की गई, जिसमें 20 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के मुख्य अतिथि सीजेस पाटन के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मिलन देवांगन रहे। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न आयु वर्गों के लिए टीमों का गठन किया गया, जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ।






