--विज्ञापन यहां--

मानव अधिकार संरक्षण और जनसेवा के लिए WHRC का संकल्प, भिलाई में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

By NS
On: July 15, 2026 7:08 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भिलाई। विश्व मानवाधिकार परिषद (WHRC) छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सुपेला स्थित होटल सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानव अधिकार संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, जनजागरूकता तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.आर. अंसारी रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी साहब एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) पायल पोपटानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.आर. अंसारी ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना है तथा सभी पदाधिकारियों से सेवा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण-पत्र और अधिकृत पहचान पत्र (आई-कार्ड) वितरित किए गए। साथ ही मानव अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंदों की सहायता करने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में वर्ष 2026 के दौरान किए गए जनहितकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। इनमें रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण, भीषण गर्मी में मीठा पानी एवं शरबत वितरण, सामाजिक सहयोग अभियान तथा अन्य सेवा कार्य शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सुरक्षा, दिव्यांगजन सहयोग और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ एवं उनके पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के संयोजक सुरज साहू को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्यालय चरोदा के शिक्षक कौस्तुभ नायक के नेतृत्व में शिक्षकों का दल भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।
मीडिया से चर्चा के दौरान एम.आर. अंसारी ने कहा कि परिषद के पास आने वाली प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मामले का समाधान परिषद स्तर पर नहीं हो पाता है तो संबंधित व्यक्ति के लिए न्यायालय का विकल्प हमेशा उपलब्ध रहता है। उन्होंने बताया कि संगठन से देश के 28 राज्यों में 10 हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं।
महिला विंग को नई जिम्मेदारी
कार्यक्रम में श्रीमती मौसमी को विश्व मानवाधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ की स्टेट प्रेसिडेंट, वूमेन सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में स्टेट प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह, स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुशील कुमार झा, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मूलचंद जैन, एजुकेशन सेल के स्टेट प्रेसिडेंट संतोष कुमार पांडेय, जिला वाइस प्रेसिडेंट के. अरुणा, जिला प्रेसिडेंट (राजनांदगांव) शकुन क्षत्रिय, स्टेट मीडिया इंचार्ज सरोज नागवंशी, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट सितेश कुमार, स्टेट सेक्रेटरी रफीक खान, स्टेट इंचार्ज चिन्मय क्रांत, स्टेट ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी नवल किशोर अत्रोलिया, राज्य सचिव (आरटीआई सेल) किशोर कुमार तथा नगर उपाध्यक्ष शालिक राम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में तनुश्री डे, कांति माणिकपुरी, श्वेता शर्मा, सोनल राजपूत, जयंती मजूमदार, रिंकी सिंह, पूजा देवांगन, चेमेली चौहान, शंकर वर्मा, भारत चुरिया, संदीप अग्रवाल, भीखम चंद्रकांत, विजय कुमार, ईशु हरपाल और रूपराज साहू सहित सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
अंत में स्टेट प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ मानव सेवा, जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण और मानव अधिकार संरक्षण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य करता रहेगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment