घरेलू विवाद में आक्रोशित पिता ने कुल्हाड़ी से की 9 माह के बेटे की निर्मम हत्या

NFA@0298
2 Min Read



सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में शुक्रवार को पत्नी से विवाद में आक्रोशित पिता ने अपने 9 माह के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपित पिता को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कुड़वार थाना क्षेत्र के मडहा गांव निवासी शंभूदयाल कोरी का शुक्रवार काे पत्नी रंजू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शंभूदयाल ने पत्नी के साथ मारपीट की।

इसी दौरान उसने अपने 9 माह के बेटे शिवांश पर कुल्हाड़ी के बेंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी, दाे बच्चे 10 वर्षीय बेटी महिमा और 7 वर्षीय बेटा राजू हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस आरोपित शंभूदयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपित के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद होगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment