--विज्ञापन यहां--

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक ही परिवार के 6 आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार

By NS
On: July 13, 2026 3:12 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुन्दरापारा स्थित जैतखाम के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या और उसके परिजनों पर प्राणघातक हमला करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट, डंडे, चाकू तथा वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे अक्षय कोठारी, उनके भाई लेखराम कोठारी, गोपा उर्फ सूर्यदेव कोठारी और चाचा बल्ला उर्फ रोशन कोठारी पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक राय होकर लाठी, डंडे, ईंट और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल लेखराम कोठारी की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नए आपराधिक कानूनों के तहत एफएसएल विशेषज्ञों की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घटना में शामिल एक ही परिवार के सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन वर्ष पहले जैतखाम में झंडा लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment