--विज्ञापन यहां--

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी

By NS
On: July 3, 2026 12:17 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पीपरछेड़ी/गरियाबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीपरछेड़ी, विकासखंड एवं जिला गरियाबंद में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री खेदूराम यादव थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शाला विकास समिति के सदस्य श्री अश्वनी वर्मा एवं ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री दीपेश दीवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज मेरसा, वरिष्ठ व्याख्याता श्री कामता राम साहू, व्याख्याता श्री बसंत त्रिवेदी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गुलाल-चंदन का तिलक लगाकर, मुँह मीठा कराकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर आत्मीय स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व, नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा ज्ञान के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने पर बल दिया। प्राचार्य श्री मनोज मेरसा ने विद्यार्थियों को विद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें नियमित रूप से अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्याख्याता डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन विद्यालय के खेल प्रमुख श्री सूरज राव महाडिक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी, अभिभावक एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उल्लास एवं शिक्षा के प्रति नवीन संकल्प से ओत-प्रोत रहा।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment