महासमुंद। CG NEWS : जिले के ग्राम बेलसोंढा की पूर्व सरपंच भामिनी चंद्राकर ने जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बतातें हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्राम पंचायत बैलसोंड़ की पूर्व सरपंच और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हुलसी चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष और गांव की सरपंच ग्राम के भोले भाले किसानों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में करते हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत बैलसोंड़ में खसरा नंबर 1659, 1660, 1661, 556, 281 और 331 सहित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और खनन किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि राजस्व विभाग की जांच में खसरा नंबर 1661 पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि और जनपद उपाध्यक्ष पर राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित खसरों की दोबारा सीमांकन और जांच कराई जाए, अवैध कब्जे और खनन हटाया जाए, दोषी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।







