--विज्ञापन यहां--

भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न, 16जुलाई को रथ यात्रा के संदर्भ में हुई चर्चा

By NS
On: July 2, 2026 10:59 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट अखरा (पाटन) की बैठक सोमवार को अमरचंद वर्मा मुख्य न्यासी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी रथयात्रा की तैयारी के संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

रथ यात्रा का उत्सव को भब्यता प्रदान करने के लिए महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथ के आगे आगे सांस्कृतिक नृत्य सुवा ददरिया कर्मा पंथी सहित रामधुनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती आदर्श वर्मा , ज़ोन प्रभारी अखिल विश्व गायत्री परिवार छ. ग. अध्यक्षता अमरचंद वर्मा , मुख्य न्यासी जगन्नाथ मंदिर अखरा, अतिविशिष्ट अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन, विजय बघेल सांसद दुर्ग, खोडस राम कश्यप , एवं विशिष्ट अतिथि समस्त राजप्रधानगण छ. ग.म.कु.क्ष. समाज होंगे।

प्रातः 10 बजे जगन्नाथ मंदिर परिसर में सत्यनारायण पूजा के पश्चात अतिथियों का सम्मान, अतिथियों के द्वारा संक्षिप्त उद्बोधन के पश्चात प्रसाद एवं महाभोग (खिचड़ी) का वितरण किया जाएगा। अतिथियों के द्वारा छेरा पहरा का रस्म अदा किया जाएगा।और महाप्रभु भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे, के पश्चात रात्रि 9.00 बजे महाप्रभु भगवान जगन्नाथ स्वामी का आगमन होगा एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा महाप्रभु की आरती की जाएगी।

अतः आप समस्त गणमान्य नागरिकों से निवेदन है कि सपरिवार इस भब्य रथयात्रा, महाआरती एवं महाभोग प्रसाद ग्रहण करने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। पाटन अंचल के समस्त भक्तगणों की गरिमामयी उपस्थिती इस धार्मिक उत्सव को और अधिक भव्यता प्रदान करेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से अमरचंद वर्मा, कौशल आडिल कोषाध्यक्ष, शरद बघेल, केदार कश्यप, युगल आडिल राजप्रधान पाटन राज, महेन्द्र वर्मा, आशाराम वर्मा कृषि प्रभारी, लालाराम वर्मा सांस्कृतिक प्रभारी, विनोद कश्यप, नागेन्द्र वर्मा, मीना वर्मा भारती वर्मा, शैल कश्यपभूषण वर्मा, भानु वर्मा, इंद्रकुमार वर्मा,सुनील वर्मा, नारायण वर्मा,उमाशंकर वर्मा, डॉ.श्याम वर्मा, सहित सदस्य गण उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भारत का स्वदेशी ‘S-400’ तैयार! DRDO ने किया ‘कुशा’ मिसाइल

स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ, धमधा नगर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुआ आवेदन अभियान, घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेसजन

ब्रेकिंग न्यूज़ -पीएम मोदी का छात्रों को देर रात वीडियो संदेश: पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और नया बिल आने वाला है

कांग्रेस ने पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का किए पुतला दहन

आधी रात बड़ा घटनाक्रम! 26 दिन बाद वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों से हुई मुलाकात

पाटन विकासखंड में शिक्षकों एवं संकुल समन्वयकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, बालवाड़ी को मजबूत शैक्षणिक नींव बनाने पर दिया गया जोर

Leave a Comment