वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस महोत्सव हेतु विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को दिया गया आमंत्रण

NFA@0298
2 Min Read


  • वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर 22मार्च को सेमरिया में भव्य आयोजन एवं प्रतिमा लोकार्पण

रायपुर/कबीरधाम। छत्तीसगढ़ लोधी समाज द्वारा आयोजित होने वाले वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के राज्यस्तरीय बलिदान दिवस महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में 18 मार्च 2026 को समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने 22 मार्च को आयोजित होने वाले इस राज्यस्तरीय बलिदान दिवस महाउत्सव में शामिल होने का आग्रह किया, जिसे डॉ. रमन सिंह ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , सांसद संतोष पांडेय , विधायक भावना बोहरा एवं यशोदा वर्मा, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा करेंगे। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही लोधी समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी रूप में संपन्न होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश प्रमुख सलाहकार डॉ. अशोक वर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर, कबीरधाम जिले के संरक्षक कुमार कौशिक, जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश कौशिक, महादेव कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष रूपेश कौशिक, रामराज कौशिक एवं राजू सिंगौर सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस को हर वर्ष श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया जाता है, जिसमें प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल होते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment