फरार स्थाई वारंटी सुनील यादव, महिला सहयोगी के साथ गिरफ्तार

NFA@0298
4 Min Read


फरार स्थाई वारंटी सुनील यादव, महिला सहयोगी के साथ गिरफ्तार


12-Mar-2026 6:11 PM

म्यूल खातों की खरीदी-बिक्री करते थे 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मार्च । म्यूल खातो की खरीदी-बिक्री करने वाले फरार स्थाई वारंटी सुनील यादव उर्फ सोनू सहित 2 गिरफ्तार किए गए हैं।

 ये दोनों छ.ग. तथा अन्य राज्यों से म्यूल खाते खरीद कर  पश्चिम बंगाल आसनसोल में बिक्री करते थे।आरोपी सुनील यादव उर्फ सोनू पूर्व में थाना जी.आर.पी चरौदा से लूट तथा मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी सुनील यादव उर्फ सोनू है थाना कुम्हारी का स्थाई वारंटी जो लूट के प्रकरण में लम्बे समय से फरार रहा था।

पवन यादव ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पवन  श्याम नगर इंदिरा चौक तेलीबांधा रायपुर में रहता है तथा स्वयं का किराना दुकान संचालित करता है। उसकी दुकान में पूजा सिंह नामक महिला अपने घर का किराना सामान लेने आती रहती है जिसके कारण  उससे जान पहचान थी। माह फरवरी 2026 में पूजा सिंह अपने दोस्त सुनील यादव को लेकर आई और बताई कि कंपनी का पैसा आने वाला है और उनका आनलाईन बैंकिंग काम नहीं कर रहा है जिसके लिए पूजा सिंह ने पवन का बैंक खाता नंबर मांगा।  उसने उन्हें अपना बैंक आफ महाराष्ट्र  का बैंक खाता विवरण तथा ए.टी.एम. कार्ड दे दिया। कुछ समय बाद पूजा सिंह और सुनील यादव पवन के पास वापस आये और बताये कि उसके खाते का लिमिट खत्म हो गया है। इससे पवन के बैंक खाता में उनका डेढ लाख रूपये फंस गये है। और जरूरी काम बताकर पवन से उसका दूसरा एच.डी.एफ.सी बैंक के खाता उक्त फंसे हेतु डेढ लाख रूपये ट्रांसफर किये तथा उसमें से 50000/- रूपये ए.टी.एम. से निकाल के दिया ए.टी.एम. की लिमिट समाप्त हो जाने पर पवन द्वारा शेष 01 लाख रूपये को अपने इंडसइंड बैंक में जमा कर चेक के माध्यम से निकालकर सुनील यादव को दिया गया। कुछ दिनों बाद पवन को उसके बैंक ऑफ महाराष्ट्र से फोन आया कि आपके बैंक खाता में 1,50,000/- रूपये का होल्ड पुलिस द्वारा फ्रॉड की रकम का लेन-देन होने पर लगाया गया है। इस प्रकार पूजा सिंह एवं सुनील यादव द्वारा पवन से उसके बैंक खाता को प्राप्त कर उसका दुरूपयोग कर धोखाधड़ी हेतु उपयोग किया गया है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अप.क्र 165/26 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया है। 

पुलिस  तलाश कर रही थी। सुनील यादव एवं पूजा सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी स्वीकार किया। टीम के सदस्यों द्वारा म्यूल बैंक खातों के उपयोग के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने छ.ग. एवं अन्य राज्यों से प्रार्थियो को झांसे में लेकर बैंक खाते क्रय करना एवं आसनसोल पश्चिम बंगाल में बिक्री करना बताया गया है। 

 सुनील यादव पूर्व में मारपीट एवं लूट जैसे मामलों में थाना जी.आर.पी चरौदा से जेल जा  चुका है जेल निरूद्ध तथा आरोपी लूट के मामले में थाना कुम्हारी जिला दुर्ग का स्थाई वारंटी है जो लम्बे समय से फरार चल रहा था।*

 दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर   उनसे 13  ए.टी.एम. कार्ड, 07  पासबुक, 08 सिम तथा 03  मोबाईल फोन जप्त  कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 

गिरफ्तार आरोपी-

01. सुनील यादव उर्फ सोनू उर्फ विक्की 32 साल निवासी रेल नगर बी.एम.वाय चरौदा थाना चरौदा जिला दुर्ग हाल पता श्याम नगर इंद्रा चौक थाना तेलीबांधा रायपुर।

 

02. पूजा सिंह 30 साल निवासी पावर हाउस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी म.नं. 270 भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग हाल पता श्याम नगर इंद्रा चौक थाना तेलीबांधा रायपुर।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment