--विज्ञापन यहां--

सांकरा हाई स्कूल में 10 लाख रुपये के प्रार्थना शेड निर्माण का भूमि पूजन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

By NS
On: June 26, 2026 4:41 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 10 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले प्रार्थना शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन युवा सरपंच रवि सिंगौर द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया।
इस अवसर पर पंच शुभम जांगड़े, महेंद्र पारधी, वीरेंद्र यदु, श्यामू बंजारे, दीपक सिंगौर सहित विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान इस जनहितकारी एवं शैक्षणिक विकास कार्य की स्वीकृति और सहयोग के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल तथा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के लिए एक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त प्रार्थना शेड उपलब्ध होगा, जिससे विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment