50 वर्ष पुराने टिकरापारा आवासीय परिसर का पुनर्निर्माण करेगा आरडीए

NFA@0298
2 Min Read


50 वर्ष पुराने टिकरापारा आवासीय परिसर का पुनर्निर्माण करेगा आरडीए


06-Mar-2026 8:15 PM

144 फ्लैट्स निर्माण के लिए टेंडर जारी कर

रायपुर, 6 मार्च। रायपुर विकास प्राधिकरण 50 वर्ष पूर्व निर्मित टिकरापारा स्थित 96 टेनामेंट आवासीय परिसर का पुनर्निर्माण करने की योजना बनाई है। 

इस परियोजना के अंतर्गत  प्राधिकरण द्वारा कुल 144 आधुनिक फ्लैट्स के निर्माण हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रस्तावित आवासीय परिसर में 48 (1 BHK) तथा 96 (2 BHK) फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत मूल आवंटितियों को फ्लैट्स रियायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शेष फ्लैट्स का विक्रय प्राधिकरण द्वारा निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा.

सभी फ्लैट्स को आधुनिक वास्तुशिल्प एवं नवीनतम निर्माण मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे निवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सके.

प्रस्तावित भवन आठ मंजिला होगा, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त परिसर में व्यावसायिक उपयोग हेतु दुकानों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा निवासियों को दैनिक आवश्यकताओं की सुविधाएँ भी निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी।यह परियोजना  प्राधिकरण की पहली पुनर्निर्माण योजना है, जिसके माध्यम से पुराने एवं जर्जर आवासीय परिसरों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment