--विज्ञापन यहां--

पीएचडी की उपाधि मिलने पर डॉ. नीरज शर्मा का सम्मान

By NS
On: June 17, 2026 11:26 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम देवादा निवासी डॉ. नीरज कुमार शर्मा को पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने उनसे सौजन्य भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी इस शैक्षणिक सफलता को गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नीलेश्वर वर्मा, पोषण वर्मा, उपसरपंच सोहन साहू, भूषण लाल वर्मा, राजेंद्र वर्मा सहित ग्राम के समस्त पंचगण उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. नीरज कुमार शर्मा को बधाई देते हुए शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment