--विज्ञापन यहां--

20 सितंबर को होगा ‘नुआखाई जुहार एवं महिला सम्मेलन 2026’,

By NS
On: September 9, 2026 12:18 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। छत्तीसगढ़ गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने कहा गांड़ा समाज का प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक महापर्व नुआखाई आगामी 15 सितंबर 2026 को देशभर में उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर समाज में उत्सव का वातावरण बना हुआ है। इसके पूर्व राजधानी रायपुर में 6 सितंबर को तथा 8 सितम्बर को भिलाई-दुर्ग में विशाल एवं भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। आने वाले दिनों में महासमुंद, बागबाहरा सहित विभिन्न स्थानों पर भी नुआखाई के उपलक्ष्य में शोभायात्रा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी कड़ी में उत्कल गांड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में 20 सितंबर 2026 को राजधानी रायपुर के हृदय स्थल स्थित शहीद स्मारक भवन में “नुआखाई जुहार एवं महिला सम्मेलन 2026” का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं समाजजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पश्चिम ओडिशा के लोकप्रिय संबलपुरी गायक रुक्कु सोना रॉकस्टार एवं उनकी टीम की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।

– Advertisement –

Ad image

संबलपुरी गीत-संगीत और लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों के माध्यम से नुआखाई की सांस्कृतिक विरासत को भव्य मंच प्रदान किया जाएगा। श्रीमती सावित्री जगत ने कहा महिला सम्मेलन की विशेषता यह होगी कि समाज की ऐसी संघर्षशील, कर्मठ एवं प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने परिवार, समाज एवं कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। यह सम्मान समाज की अन्य महिलाओं और नई पीढ़ी की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला महामंच द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं तथा रायपुर सहित प्रदेशभर में प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने कहा— “नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आन, बान, शान, संस्कृति और पहचान है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और समाज में प्रेम, एकता, भाईचारा तथा आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

– Advertisement –

Ad image

हमारे समाज के निर्माण और प्रगति में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। आज हमारी महिलाएं केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं। वे शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, समाजसेवा और नेतृत्व सहित प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार और समाज को आगे बढ़ा रही हैं। नुआखाई महोत्सव के साथ महिला सम्मेलन आयोजित करने का हमारा उद्देश्य उन माता-बहनों को सम्मान देना है, जिन्होंने जीवन की कठिन परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और अपने संघर्ष से एक नई पहचान बनाई।

ऐसी महिलाओं का सम्मान वास्तव में संपूर्ण मातृशक्ति का सम्मान है।” श्रीमती सावित्री जगत ने प्रदेशभर के गांड़ा समाज के भाई-बहनों, विशेषकर मातृशक्ति और युवाओं से अपील की है कि वे 20 सितंबर को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आयोजित नुआखाई महोत्सव एवं महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज की संस्कृति, एकता और महिला शक्ति के इस महाआयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment