--विज्ञापन यहां--

18 दिसंबर को रिलीज होगी 4500 करोड़ की ‘Avengers: Doomsday’,

By NS
On: August 3, 2026 5:31 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


नई दिल्ली। Marvel Cinematic Universe: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस के लिए 18 दिसंबर 2026 का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन करीब 4500 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अगर आपने पिछले कई सालों से MCU की फिल्में और सीरीज नहीं देखी हैं, तो इस फिल्म की कहानी समझना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पूरी तरह समझने के लिए करीब 300 घंटे का MCU कंटेंट देखना होगा।

दरअसल, ‘Avengers: Doomsday’ सिर्फ MCU की फिल्मों पर आधारित नहीं है। इसकी कहानी को समझने के लिए डिज्नी+ की कई वेब सीरीज और एक्स-मैन जैसी पुरानी मार्वल फ्रेंचाइजी की फिल्मों का भी अहम रोल है। 2008 में रिलीज हुई ‘Iron Man’ से शुरू हुई MCU की कहानी अब मल्टीवर्स के जटिल सफर तक पहुंच चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

अब तक MCU की करीब 38 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें ‘Fantastic Four: First Steps’ और ‘Spider-Man: Brand New Day’ जैसी नई फिल्में भी शामिल हैं। अगर इनके साथ डिज्नी+ की सीरीज और लेगेसी मार्वल फिल्मों को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल कंटेंट 300 घंटे से भी अधिक हो जाता है।

‘Avengers: Doomsday’ की कहानी ‘Thunderbolts’ की घटनाओं के 14 महीने बाद शुरू होगी। फिल्म में Earth-616 के Avengers, Wakandans और New Avengers, Earth-828 के Fantastic Four तथा दूसरे यूनिवर्स के X-Men एक साथ मिलकर Doctor Doom के खतरे का सामना करेंगे। यह फिल्म ‘Avengers: Secret Wars’ (दिसंबर 2027) से पहले मल्टीवर्स सागा का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय मानी जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है। सबसे बड़ी चर्चा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की है, जो इस बार आयरन मैन नहीं बल्कि Doctor Doom के किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन, टॉम हिडलस्टन और पैट्रिक स्टीवर्ट जैसे कई बड़े सितारे फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 165 मिनट बताया जा रहा है।

मार्वल का यह विशाल सिनेमाई ब्रह्मांड उसकी सबसे बड़ी ताकत भी है और नए दर्शकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी। ऐसे में यदि आप ‘Avengers: Doomsday’ का पूरा रोमांच और कहानी समझना चाहते हैं, तो रिलीज से पहले MCU की फिल्मों और सीरीज का सफर शुरू करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment