--विज्ञापन यहां--

हनुमान अंश मूवी देखने पहुंचे हनुमान भक्त, सालासर सुंदरकांड समिति ने किया प्रसादी वितरण,,,,,,

By NS
On: September 14, 2026 5:35 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,

राजिम/ नवापारा नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री सालासर सुंदरकांड समिति ने एक सराहनीय पहल की। गैलेक्सी सिनेमा में हनुमान अंश मूवी लगने पर समिति द्वारा सिनेमा हॉल में मूवी देखने पहुंचे लोगों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने मूवी शुरू होने से पहले सिनेमा परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इसके बाद सभी हनुमान भक्तों और दर्शकों को पूड़ी-सब्जी की प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्त और नगरवासी गैलेक्सी सिनेमा में हनुमान अंश मूवी देखने पहुंचे। भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। समिति के इस आयोजन की नगर में सराहना हो रही है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक भावना को बढ़ावा देने और भक्तों को जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजन किए जाते रहेंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment