--विज्ञापन यहां--

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेलूद में पूर्ववत सुबह पहली पाली में कक्षाएं संचालित करने की मांग, पालकों ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

By NS
On: July 3, 2026 3:20 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सेलूद। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेलूद में हाई स्कूल की कक्षाओं का समय बदलकर दूसरी पाली में संचालित किए जाने के विरोध में पालकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पाटन को ज्ञापन सौंपकर पूर्ववत सुबह प्रथम पाली में नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है।
ज्ञापन में पालकों ने बताया कि पाटन विकासखंड के अन्य स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में हाई स्कूल की कक्षाएं पूर्व की तरह सुबह प्रथम पाली में संचालित हो रही हैं, जबकि सेलूद विद्यालय में व्यवस्था बदल दी गई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, आवागमन तथा दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि सभी विद्यालयों में एक समान व्यवस्था लागू होनी चाहिए।
पालकों ने मांग की कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए सेलूद विद्यालय में भी पहले की तरह सुबह प्रथम पाली में नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं। यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने पालकों का ज्ञापन प्राप्त कर उनकी मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment