रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधि प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा डी. के. एस अस्पताल घड़ी चौक रायपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के अधिवक्तागण एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए विधि प्रकोष्ठ, भाजपा रायपुर की ओर से जयप्रकाश चंद्रवंशी, संतोष चौधरी, उमाशंकर वर्मा, धर्मेंद्र राउत, बरखा सेंगर, उर्वशी घोष , ऋषभ मिस्त्री, गुलशन साहू एवं अन्य सम्माननीय अधिवक्तागण, आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति सादर विशेष आभार एवं हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान को सफल एवं भव्य स्वरूप प्राप्त हुआ।
विधि प्रकोष्ठ, भाजपा रायपुर की ओर से कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई।







