--विज्ञापन यहां--

सेलूद के बजरंग चौक में जाम की समस्या पर प्रशासन सख्त, नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण

By NS
On: June 23, 2026 6:57 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • दुकानदारों को सड़क पर रखा सामान हटाने के निर्देश, यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल

पाटन। विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सेलूद के दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग स्थित बजरंग चौक में लगातार बनी रहने वाली जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी यातायात के कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है, जिससे आम लोगों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम के कारण वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

oplus_0

समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग की सब इंजीनियर मीनाक्षी वर्मा, ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मार्कण्डेय, उतई थाना स्टाफ तथा पटवारी ने बजरंग चौक का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री रस्तोगी ने दुकानदारों को दुकान के बाहर सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण एवं सामान रखने से यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। प्रशासन द्वारा दुकानदारों को अपना सामान दुकान के अंदर रखने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment