पाटन। ग्राम सेलूद निवासी अमन बघेल ने प्रतिष्ठित प्रोफेशनल कोर्स कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अमन बघेल पूर्व सरपंच स्व.नेहर सिंह बघेल के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मैत्री विद्या निकेतन, रिसाली (भिलाई) से प्राप्त की। इसके बाद सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई से बी.कॉम. तथा कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर से एमबीए (फाइनेंस) की उपाधि प्राप्त की।
कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर अमन बघेल ने CMA जैसी प्रतिष्ठित प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम सेलूद सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।






