टिकेंद्र वर्मा@रानीतराई। विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति’ (SMC) के पुनर्गठन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। समिति में पालकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमे अध्यक्ष अजय टिकरिहा व उपाध्यक्ष डेमिन साहू को बनाया गया।साथ ही सदस्यों का चयन किया गया जिसमे पूजा साहू (रानीतराई), धनेश्वरी साहू (रानीतराई), डेमिन साहू (खर्रा ), ईश्वरी तिवारी (रानीतराई), उर्वशी वर्मा (असोगा), साहिदा बेगम (असोगा)
, संजू साहू (रानीतराई), मिनेश्वरी विश्वकर्मा (रानीतराई),अजय रिकरिहा (रानीतराई), नारायण साहू (कौही), मुकेश देशमुख (डिघारी), भुवनेश्वर यादव (जरवाय )
, अश्वनी साहू (बोरेंदा),सुफल साहू (असोगा), मनोज वर्मा (औंसर), दिनेश सोनी (करेला) सहित समिति में स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचित सदस्य, विद्यालय के शिक्षक और प्राचार्य को भी शामिल किया गया है। यह नई समिति आगामी कार्यकाल में विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और छात्र-हित के कार्यों की निगरानी करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को ग्रामीणों और शिक्षकों ने बधाई दी है।इस अवसर पर प्राचार्य पूर्णिमा ओइका, सीएल साहू,पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, पीके विनायक,शिक्षक अनिल साहू संतोष वर्मा, शिल्पा वर्मा सहित पालकगण उपस्थित थे।





