रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था “अकाल पुरख की फौज” की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक अनुठी एवं अद्धभुत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें सिख समाज के सभी आयु वर्ग के लिए रील बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं, प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से सिख समाज के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
एक पत्रकार वार्ता में अकाल पुरख की फौज के वरिष्ठजनों सरदार गुरमुख सिंह होरा, सरदार जगजीत सिंह खनुजा, सरदार प्रीतपाल सिंह होरा, सरदार परविन्दर सिंह भाटिया, सरदार जी एस भामरा एवं सरदार तरनजीत सिंह होरा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज के इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के दौर में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एवं अपनी बातों को जनमानस तक पहुँचाने का रील एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हैं संस्था ने एक धार्मिक प्रतियोगिता रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें सम्पूर्ण देश से सिख समाज के बच्चे, महिलाएं एवं सभी उम्र के लोग सम्मलित हो सकते हैं।

प्रतियोगिता में सम्मलित होने के लिए अधिकतम 90 सेकेड तक की रील बनाकर संस्था के दिये गए सम्पर्क नम्बर पर व्हाट्अप किया जा सकता है। रील बनाने का विषय पूर्णतः धार्मिक है जिसमें सिख गुरुओं का इतिहास, देश विदेश में बने हुए गुरद्वारों की जानकारी, पंजाब एवं पंजाबी संस्कृति तथा सिख योद्धाओं की गाथा का वर्णन कर सकते हैं।
रील पूर्ण रूप से मर्यादित होनी चाहिए एवं किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी अथवा अन्य किसी भी समाज की एवं सामाजिक धार्मिक स्थलों पर कोई व्यंगय या गलत जानकारी स्वीकार नहीं की जायेगी। रील बनाओ प्रतियोगिता का मकसद समाज की आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास की जानकारी देना एवं गुरु घर से, सेवा सिमरन से जोड़ना है।
रील बनाओ प्रतियोगिता में सम्मलित हज़ारों रील में से सर्वेश्रेष्ठ 30 रील का चयन किया जायेगा एवं चयनित रील को आगामी 09 अगस्त को पंडरी स्थित होटल सिमरन इन्टरनेशनल में लाइव स्क्रीन पर दिखाया जायेगा। सिमरन होटल्स ग्रुप के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह होरा ने बताया कि प्रतियोगिता में रील बनाकर 30 जुलाई तक इन नम्बरों पर 9425212173 एवं 98271 22222 भेज सकते हैं एवं रायपुर से बाहर से आने वाले सभी प्रतिभागियों को सभी तरह की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी तथा प्रतियोगिता का समापन दोपहर भोज के साथ होगा।









