--विज्ञापन यहां--

सांसद विजय बघेल से भाजयुमो अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी ने लिया आशीर्वाद, 8 जुलाई के परिचयात्मक कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

By NS
On: July 6, 2026 7:26 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। भाजपा युवा मोर्चा, अमलेश्वर मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा उपरांत मंडल अध्यक्ष श्री रवि सिंगौर के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्ग सांसद विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा दिनांक 08 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले भाजपा युवा मोर्चा अमलेश्वर मंडल स्तरीय परिचयात्मक कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया। सांसद श्री बघेल ने युवा मोर्चा की नवीन टीम को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
उक्त अवसर पर महामंत्री कुमार साहू, मनीष कौशले, उपाध्यक्ष रविकांत कौशिक, खेमचंद जोशी, तुलेश सिंगौर, मंत्री मोहन लोधी (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतीपुर), राकेश सोनकर, कोषाध्यक्ष रोशन सिंगौर, कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ कार्यकर्ता जयकरन सिंगौर, शुभम जांगड़े, बिट्टू यादव, मुकेश सिंगौर, जागेश्वर सिंगौर, लवकुश सिंगौर, देवेंद्र यदु, नरेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा, अमलेश्वर मंडल द्वारा आयोजित यह परिचयात्मक कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय, कार्ययोजना एवं युवा कार्यकर्ताओं के मध्य पारस्परिक परिचय एवं संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। मंडल के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment