पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में सांसद विजय बघेल द्वारा स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत से लक्ष्मी दुर्गा मंच में डोम शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

डोम शेड के निर्माण से लक्ष्मी दुर्गा मंच में आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल एवं ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपसरपंच सोहन साहू, सचिव धर्मेंद्र वर्मा सहित पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








