--विज्ञापन यहां--

समंदर में झुका 9000 टन पाम ऑयल से भरा टैंकर, कोस्ट गार्ड

By NS
On: September 28, 2026 2:37 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


India Coast Guard News : पारादीप तट से करीब 37 समुद्री मील दूर सोमवार को एक विदेशी टैंकर के अस्थिर होने से हड़कंप मच गया। MT Seagull 9 नाम के इस जहाज में मुख्य इंजन खराब हो गया था और बैलास्ट टैंक में तेजी से समुद्री पानी भरने के कारण जहाज एक तरफ झुक गया। जहाज पर उस समय 23 क्रू मेंबर्स मौजूद थे और करीब 9,000 मीट्रिक टन पाम ऑयल लदा हुआ था।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, मदद की कॉल मिलने के बाद ICGS Vishwast को मौके पर भेजा गया। विशेषज्ञ टीम ने अस्थिर जहाज पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का काम शुरू किया।

– Advertisement –

Ad image

अधिकारी के मुताबिक, टैंकर का मुख्य इंजन खराब होने के साथ उसके बैलास्ट टैंक में तेजी से पानी भर गया था। बैलास्ट टैंक का इस्तेमाल समुद्री पानी भरकर या निकालकर जहाज का संतुलन बनाए रखने के लिए किया जाता है। पानी तेजी से भरने के कारण जहाज का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ओर झुकने लगा। ऐसे में जहाज के पलटने का खतरा पैदा हो गया था।

– Advertisement –

Ad image

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ICG की Damage Control Specialist Team को जहाज पर भेजा गया। टीम ने सबमर्सिबल डी-वॉटरिंग पंप और दूसरे उपकरणों की मदद से जहाज में जमा पानी बाहर निकालना शुरू किया। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त समुद्री जल पाइपलाइनों को बंद किया गया और टूटी हुई तीसरी लाइन को भी नियंत्रित किया गया। इन कदमों से जहाज में पानी का रिसाव रोकने और उसके संतुलन को बहाल करने में मदद मिली।

ICGS Vishwast की विशेषज्ञ टीम और टैंकर के क्रू के बीच समन्वय बनाकर माल के ट्रांसफर और पानी निकालने का अभियान एक साथ चलाया गया। इससे टैंकर को धीरे-धीरे स्थिर किया गया और उसके पलटने का खतरा कम किया गया।कोस्ट गार्ड ने ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए मौके पर एक Pollution Control Vessel (PCV) और एक अतिरिक्त Offshore Patrol Vessel (OPV) भी तैनात किया कोस्ट गार्ड के अनुसार, रविवार को जहाज के आसपास समुद्र की सतह पर थोड़ी मात्रा में पाम ऑयल की परत दिखाई दी थी। इसके बाद लगातार निगरानी रखी गई।

सोमवार को हवाई निगरानी के दौरान पाम ऑयल की परत पूरी तरह खत्म होने की पुष्टि हुई। इससे समुद्री प्रदूषण का खतरा भी कम हुआ। पूरे ऑपरेशन के दौरान स्थिति पर नजर रखने के लिए भुवनेश्वर से इंडियन कोस्ट गार्ड का डोर्नियर विमान भी भेजा गया। इसके जरिए जहाज और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्र की रियल टाइम निगरानी की गई। फिलहाल टैंकर के इंजन की मरम्मत का काम जारी है। कोस्ट गार्ड की टीम लगातार जहाज की स्थिति और समुद्री क्षेत्र की निगरानी कर रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment